Thursday 14 March 2019

π day

चिन्ह (π) का प्रयोग सर्वप्रथम 1706 में विलियम जोंस द्वारा किया गया, लेकिन इसे लोकप्रियता 1737 में स्विस गणितज्ञ लियोनार्ड यूलर द्वारा प्रयोग में लाना आरंभ करने के बाद मिली। ‘पाई दिवस’ का विचार सर्वप्रथम 1989 में लैरी शौ (Larry Shaw ) द्वारा प्रतिपादित किया गया। 2009 के पाई दिवस पर यू. एस. हाउस ऑफ़ रेप्रेजेंटेटिव्स ने इस तिथि को ‘राष्ट्रीय पाई दिवस’ के रूप में स्वीकार किया।


पाई को ग्रीक सिंबल (π) से लक्षित किया जाता है. यह एक अपरिमेय राशि और एक गणितीय नियंताक है. इसका मान 3.14159 के बराबर होता है. इसका संख्यात्मक मान किसी व्रत्त की परिधि और उसके व्यास के अनुपात के बराबर होता है. अर्थात ज्यामिति में किसी व्रत्त की परिधि की लम्बाई और व्यास की लम्बाई के अनुपात को पाई (π) कहा जाता है.

प्रतिवर्ष सम्पूर्ण विश्व में पाई दिवस 14 मार्च को मनाया जाता है. पाई (π) 3/14  और इसका मान भी लगभग 3.14 होता है इसलिए 14 मार्च को पाई (π) डे मनाया जाता है. यह एक अनंत नियतांक है.

No comments:

Post a Comment