एक घरमे औरत अपने परिवार के साथ रहती थी।वो हररोज सबके लिए रोटी बनाती थी उसमें एक रोटी ज्यादा बनाती थी और वो रोटी खिड़की पर रख देती थी जिसको जरूरत है वो रोटी ले जाता था।ऐसी उसकी रोजकी आदत थी।एक दिन एक बूढ़े बाबा आये वो रोटी ली और कहेने लगे "तेरा बुरा तेरे पास रहे जायेगा,तेरा अच्छा लौट कर जरूर आएगा"।
दूसरे दिन वो औरतने खिड़की पे वो रोटी रखी,फिरसे वोही बाबा आये और रोटी लेकर कहेने लगे "तेरा बुरा तेरे पास रहे जाएगा तेरा अच्छा लौटकर जरूर आएगा"।
ऐसा कई दिनों तक चलता रहा।
एक दिन वो औरतने सोचा कि ये बाबा आशीर्वाद देने के अलावा और मेरा सुखरिया मानने के अलावा एक ही लाइन बोलते है ये सोचकर औरतको गुस्सा आ गया उसने उस दिन रोटी में ज़हर मिला दिया और जैसेही रोटी खिड़की पर रखने जाती उसकी अंतर आत्मा बोलिकि तू किसीकी जान लेगी क्या? ये सुनकर उसने ज़हर वाली रोटी ले ली और अच्छी वाली रोटी खिड़की पर रख दी।बाबा फिर आये और बताया "तेरा बुरा तेरे पास रह जायेगा,तेरा अच्छा लौटकर जरूर आएगा।
वो औरत का एक लड़का भी था जो दूर देश मे रहता था।कितने दिन हो गए थे उसके कोई समाचार नही आये थे।वो अचानक से घर के दरवाज़े पर आया ,उसकी हालत देख कर मा बोल पड़ी की ऐसी हालत क्यो हो गई है,तब जा के बेटे ने बताया कि मुजे उस देश मे बंधी बना दिया था ,में बड़ी मुश्किल से वहा से निकलके आया हु आज में रास्ते मे में खाना मांग रहा था तब एक बूढ़े बाबा ने मुजे रोटी दी और कहा कि "तेरा बुरा तेरे पास रह जायेगा और तेरा अच्छा तेरे पास लौटकर जरूर आएगा। अगर वो बाबा ने मुजे रोटी नही दी होती तो में घर तक नही आ पाता।
ये सुनकर मा की आंखों से आंसू बहने लगे उसे याद आया कि अगर आज मेने बाबा को ज़हर वाली रोटी दी होती तो मेरा बेटा कभी लौटकर नही आता।
आज उसको वो बाबा की बात समाजमे आयी कि "तेरा बुरा तेरे पास रह जायेगा और तेरा अच्छा जरूर तेरे पास लौटकर आएगा"।
ऐसे ही अच्छे काम करते रहे भले ही लोग आपके बारे में अच्छा बोले या ना बोले।भले ही आपके अच्छे काम की तारीफ हो या ना हो।
#छोटी बातें
#છોટી બાતેં
#Chhoti baate

Nice one
ReplyDeleteGood
ReplyDelete