Friday 22 March 2019

विश्व जल दिन



विश्व जल दिवस 22 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व के सभी विकसित देशों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना है। यह जल संरक्षण के महत्व पर भी ध्यान केंद्रित करता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के बीच में जल संरक्षण का महत्व साफ पीने योग्य जल का महत्व आदि बताना है।

हर बार जल दिवस एक नई थीम के साथ मनाया जाता है।इस बार यानी विश्व जल दिवस 2019 की थीम किसी को पीछे नही छोड़ना Leaving no one behind (लीवींग नो वन बीहांइड) ” है। इस थीम के जरिए यह बताया जा रहा है कि साफ और स्वच्छ जल सभी का अधिकार है, इससे कोई भी वंचित नहीं रहना चाहिए.

पानी का उपयोग सही मात्रा में करनी चाहिए, बेकार में नल खुला नहीं छोड़ना चाहिए। पानी बर्बाद करने से पहले ऊपर दिए गए बातों के बारे में एक बार जरूर सोचना चाहिए।
जल को बचाएं 
कल अपना सजाएँ 
सब को ये बताएं 
पानी न व्यर्थ बहायें.

No comments:

Post a Comment