नया साल मुबारक
संवत 2074 से आज संवत 2075
ग्रंथो में लिखा है कि जिस दिन सृष्टि का चक्र प्रथम बार विधाता ने प्रवर्तित किया, उस दिन चैत्र शुदी १ रविवार था। हमारे लिए आने वाला संवत्सर 2075 बहुत ही भाग्यशाली होगा , क़्योंकि इस वर्ष भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को रविवार है।
आज से नवरात्रि भी आरम्भ होती है।मै मॉ भगवती से प्राथना करती हूं कि हमे शक्ति दे जिससे हम हमारे निश्चित कार्योको पूरा कर सके।इस उत्सव के साथ आज हम बहुचराजी माताजीके दर्शन के लिए बहुचराजी गाँव मे जाना हुआ।माँ बहुचराजीके आशीर्वाद से नए वर्षकी शुरुआत।
जय माँ जगतजननी
आज गुड़ीपड़वा है। हिन्दू पंचांग का आरंभ भी गुड़ी पड़वा से ही होता है। कहा जाता है के महान गणितज्ञ- भास्कराचार्य द्वारा इसी दिन से सूर्योदय से सूर्यास्त तक दिन, मास और वर्ष की गणना कर पंचांग की रचना की गई थी।
आज चेटीचंड भी है। ये सिंधी समुदाय का त्योहार भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव 'चेटीचंड' के रूप में पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जाता है।
चैत्री नवरात्रि और नए हिन्दू वर्ष 2075 की शुभ शुरुआत।
#chhoti baate
#छोटी बातें
#છોટી બાતેં


Happy New year
ReplyDelete