Sunday, 25 March 2018

जय श्री राम

आज रामनवमी है।हर जगह रामधुन होती है।हमारे यहां हमारी सोसाइटी में भी 24 घँटे की अंखण्ड रामधुन चालू है।कल रात से आठ बजेसे लेकर आज रात आठ बजे तक अंखण्ड रामधुन हो रही है।
हमारी सोसाइटी के सदस्य श्री महेन्द्रभाई सोनी के घर के आंगन में ये रामधुन चल रही है।सोसाइटी के सभी सदस्य इसमें बहोत ही उत्साह और भक्तिभाव से भाग ले रहे है।तबला,हार्मोनियम,ढोल,खंजरी,मंजीरा,घुघरा आदि वजिन्त्रो के साथ सब लोग मिलकर रामधुन”श्री राम जय राम जय जय राम”की धुन लगातार चल रही है।
आज दोपहर 12 बजे रामजी का जन्मोत्सव भी मनाया गया।वह आरती के साथ महाप्रसाद था।इस उत्सव के साथ भी रामधुन तो चलहि रही थी।आपको जानकर खुसी होगी की इस उत्सव के आयोजन के समय ही तय कर लिया था कि कोन कितने बजे रामधुन में आएगा।सब के लिए एक एक घंटे का समय तय कर लिया था।सभी सदस्य अपने तय किये गए वक्त पर आ जाते है।ये बहोत ही अच्छि एकता और प्यार की बात है।जहाँ एकता और आयोजन है वह पर भगवान को भी आना पड़ता है।
हमारे परिवार के लिए खुशी की बात ये थी कि, हमारे परिवार का छोटा सा सदस्य निष्क ,मेरा बेटा वो भी ये धार्मीक कार्य मे जुड़ गया।ये फोटो रात को 12:30 बजे की है।हम सबको इस धार्मिक कार्य मे जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ।



#जय रामजी की
#छोटी बातें
#છોટી બાતેં
#chhoti baate

No comments:

Post a Comment