हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है, सिर्फ इसीलिए ताकि लोगों को कैंसर के होने वाले नुकसान के बारे में बताया जा सकें और लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जा सकें।
कैंसर क्या होता है?
शरीर में कोशिकाओं के समूह की अनियंत्रित वृद्धि कैंसर है। जब ये कोशिकाएं टिश्यू को प्रभावित करती हैं तो कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों में फैल जाता है। कैंसर किसी भी उम्र में हो सकता है।कैंसर एक घातक बीमारी है। लेकिन जीवनशैली में थोडी सी सावधानी बरती जाये तो इससे दूर भी रहा जा सकता है। अगर कैंसर के लक्षण समय रहते दिखने लगे तो जरूरी उपाय करके इससे बचा जा सकता है।
कैंसर के पांच बडे लक्षण
1- पेशाब और शौच के समय आने वाला खून।
2- खून की कमी जिससे एनीमिया हो जाता है, थकान और कमजोरी महसूस करना, तेज बुखार आना और बुखार का ठीक न होना।
3- खांसी के दौरान खून का आना, लंबे समय तक कफ आना, कफ के साथ म्यूकस आना।
4- स्तन में गांठ, माहवारी के दौरान अधिक स्राव होना।
5- कुछ निगलने में दिक्कत होना, गले में किसी प्रकार का गांठ होना, शरीर के किसी भी भाग में गांठ या सूजन होना।
#छोटी बातें
#Chhoti baate
#છોટી બાતેં

No comments:
Post a Comment