Thursday, 21 December 2017

राष्ट्रीय गणित दिवस

प्रत्‍येक वर्ष 22 दिसंबर के दिन भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन (श्री निवास रामानुजन (Srinivasa Ramanujan) के जन्‍म दिवस को पूरे देश में राष्‍ट्रीय गणित दिवस (National Mathematics Day) के रूप में मनाया जाता है आइये जानते हैं राष्‍ट्रीय गणित दिवस के
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने चेन्नई में महान् गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की 125वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में श्रीनिवास रामानुजम को श्रद्धांजलि देते हुए वर्ष 2012 को राष्ट्रीय गणित वर्ष घोषित किया। साथ ही गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस भी घोषित किया गया।
संख्या-सिद्धान्त पर रामानुजन अद्भुत कार्य के लिए उन्हें 'संख्याओं का जादूगर' माना जाता है। अपने महान गणितीय अवदान के लिए रामानुजन को "गणितज्ञों का गणितज्ञ" भी कहा जाता है।

No comments:

Post a Comment