Showing posts with label informatio. Show all posts
Showing posts with label informatio. Show all posts

Wednesday, 12 April 2017

मेरा सन्मान...

आज मेरे लिए महत्त्व पूर्ण दिवस हैं!गुजरात में स्टेट इनोवेशन फेर का आयोजन हुआ था!गुजरात के एक मात्र गिरी मथक सपुत्र में एज्युकेशन इनोवेशन फेर का आयोजन हुआ था!गुजरात शैक्षणिक संशोधन एवं तालीम परिषद् ने इनोवेशन फेर का आयोजन किया था!दिनाक 25 और 26 मार्च 2017 को इसका आयोजन हुआ था! साथ में आई.आई.एम अमदावाद के सहयोग से समग्र गुजरात से नव विचार देने वाले शिक्षको को भी यहाँ निमंत्रित किया गया था!128 से अधिक नवतर विचार देने वाले साथी यहाँ मोजूद थे!मुझे इस सन्मान के लिए निमंत्रण मिला था!पिछले साल राष्ट्रपति भवन से मुझे न्योता मिला था!इस सन्मान को प्राप्त करने के लिए मेरा यहाँ पे सन्मान होना था!
में मेरे परिवार और एनी सहयोगी के सहकार से इस सन्मान को प्राप्त कर पाई थी!मेरे साथ जो दुसरे साथी थे उन्होंने भी नवीनतम विचारो के लिए पसंद किया गया था!यहाँ मेरे अलावा जो उपस्थित थे उनके बारेमे यहा लिंक दे रही हूँ!आप उसके उपर क्लिक करके उनके बारे में जानकारी प्राप्त करें!


गुजरात के चार इनोवेटर्स के साथ मेरा सन्मान होना था!गुजरात के मा.शिक्षा मंत्री श्री नानुभाई वानाणी,माँ.नियामक श्री GCERT डॉ.टी.एस.जोशी,पूर्व नियामक प्राथमिक शिक्षण श्री  आर.सी.रावल और कई गणमान्य व्यक्तिओ की उपस्थिति में मुझे सन्मानित किया गया!

में खुश हु मेरे सन्मान से!मगर में ज्यादा खुश हु मुझे यहाँ तक पहुँचाने में सहयोग करने वाले मेरे परिवार के सदस्यों से जिन्होंने मुझे हर हाल में सहयोग किया हैं!ए.बी.ए. मेरी जिम्मेदारी बढाती हैं!ऐसे नए शिक्षको को में खोज करूंगी और उन्हें आगे के लिए जितना हो सकेगा उतना प्रयत्न करुँगी!मेंरे विचारो को राष्ट्रपति भवन तक पहुँचाने में मेरी मदद करने वाले सृष्टी इनोवेशंस के सभी साथियों का शुक्रिया अदा कराती हूँ! 

Tuesday, 7 February 2017

गिनती की क्रियाएं...

गिनती में जो चार क्रिया इस्तमाल होती हैं।इन चार प्रक्रियाओं को हम...

➕➖✖➗ के नाम और प्रतिक से जानते हैं! इन चार क्रिया मे बच्चे सबसे ज्यादा ✖ और ➗ से परेशान होते हैं।पारंपरिक प्रक्रिया भी कुछ अटपटी हैं।अटपटी होने के साथ ऐ क्रिया मुश्किल हैं।यहाँ दी गई प्रक्रिया के साथ ऐ बेजिक क्रिया सरल तरीके से और जल्दी कर सकते हैं।

सबसे पहले उसके कुछ प्रारंभिक नियम की जानकारी लेते हैं।इसके बारे में सबसे पहले जान लेंगे।✖की प्रक्रिया को रसप्रद और फास्ट और फेक्ट करने हेतु महत्व पूर्ण जानकारी का अभ्यास करते हैं।

वैदिक गणित में उसे संस्कृत नाम से पहचान दी गई हैं।जिसमें...
1.एकन्यूनेन पूर्वन...
2.एकाधिकेन पूर्वन...
3.उध्वर - तिर्यक...
4.निखिलम नवतस्करमम दसातर...

अब इसे थोड़ा विस्तार से समझ लेतें हैं।

1.एकन्यूनेन पूर्वन...इसे इंग्लिश में one less then one before कहते हैं।इसे समजे...
9...99...999...9999 हैं तब इसकी मदद से जवाब जल्द मिल जायेगा।ऐसे ✖ का अगर सवाल हैं तो उसे LS और RS याने दाई बाजु और बाई बाजु के क्रम में काम करने में आसानी होती हैं।
समजे..
*19×99=18  | 81= 1881*
          LS        |       RS

19 में से 1 कम करने से 18 मिलेगा...जिसे LS में लिखे!

99 में से 18 कम करने से 81 मलेगा...जिसे RS में लिखे!

और हमें जवाब मिलेगा 1881

ऐसी कई नई संख्या को बनाके आप प्रेक्टिस कर सकते है।
ऐसी कई रोचक जानकारी में यहाँ शेर करना चाहती हूं।आप भी ऐसा रोचक जानकारी मुझ तक पहुचाने का प्रयत्न करें।

Thursday, 2 February 2017

बच्चो के नवाचार और अनिल गुप्ता

neepa bhatt...neepa टीचर....neepa दीसा....दीसा bhatt neepa...maths बे थे फैक्ट....neepa maths neepa फैक्ट...टीचर...अनिल गुप्ता आईआईएम neepa आईआईएम...आईआईएम इनोवेशन neepa bhatt...अनिल neepa गुप्ता...
पध्म श्री अनिल गुप्ता सर के साथ बच्चो के नवाचार को समजने की कोशिश !
अगर कोई समस्या हैं तो समाधान हैं!समाधान हम बड़े करते हैं!बच्चे समस्या के सामने लड़ते हैं!उसके बारेमें सोचते हैं!सृष्टी संस्थान के माध्यमसे ऐसी कई कार्यशालाओ का आयोजन होता हैं जिसमे सिर्फ बच्चे ही अपने विचार देते हैं!ऐसी एक नॅशनल कार्यशाला 11 और 12 जनवरीको संपन हुई!इस कार्य शालामे मेभी जुडी और मुझे डॉ.अनिल गुप्ता के साथ काम करनेका मौका मिला!एक नै सोच के साथ ऐसे बच्चो को खोजना और उसे नॅशनल और इंटर नॅशनल प्लेटफोर्म देनेके लिए सदैव कार्यरत डॉ.अनिल गुप्ता के साथ जुड़ना मेरे लिए सौभाग्य की बात हैं! 
इतनी बड़ी प्रतिभा होने के बावजूद ऐसा देखनेको मिला की वो बच्चो से ज्यादा सिखाते हैं!छोटे छोटे सवाल और जानकारी को सांजा करनेका उनका तरीका बेहद सरल और सिखाने लायक हैं!