आज उत्तर और मध्य गुजरात मे मतदान हुआ।अब तक सबको यह चिंता थी कि हो सके इतना प्रचार करो जिससे हम जो चाहे उस व्यक्ति या पक्ष को जीत हासिल करवा सके।आज मतदान के बाद सबको यह चिंता लगी रहेगी की हमने जिस पक्ष या व्यक्ति के प्रचार के लिए महेनत की थी वो जीतेगा की नही।सभी जगह यही बात की किसकी सरकार बनेगी।
लेकिन कहा है कि जितने से पहले जीत और हारने से पहले हार कभी नही माननी चाहिए।
जिंदगी भी एक चुनाव है जिसमे हमे अकेले ही अपने आप से ही लड़ना और जितना है।हमे हिम्मत तब तक नही हारनी है जब तक हमारे अंतिम श्वास नही आये।सुख और दुख हमारे जीवन मे चुनाव के जैसे दो पक्ष है जिसमे कई बार दुख जीतता है तो कई बार सुख।कोई भी सरकार बने चाहे दुख की या चाहे सुख की लेकिन हमें समझदारी और प्यार से जीवन जीना है।कोई हमे याद करे ना करे,कोई हमे प्यार करे ना करे लेकिन हमें अंतिम साँस तक सबके साथ प्यार और समझदारी से जीना है।
जीवन को प्यार से जिओ।
#छोटी बाते
#chhoti baate

No comments:
Post a Comment