कई लोग अपना समय,अपनी सफलता को दूसरों को दिखाने में बर्बाद नही करते।कई लोग थोड़ा काम करके भी जैसे उसने बहुत बड़ा काम किया हो ऐसे सबको दिखाते रहते है।
आप सोचो स्टेज पर दो व्यक्ति खड़े है।एक नए शूट और बूट पहने है।दूसरे ने सामान्य व्यक्ति की तरह कपड़े पहने है।जब दोनों को माइक दिया जाए और कुछ शब्द education के बारे में बोलने को कहा जाए तो कई बार शूट पहना हुआ व्यक्ति से ज्यादा नोलेज सामान्य कपड़े पहने हुए व्यक्ति में होता है वो हम उनके शब्दो से सुन सकते है।
अरे शेर को दिखावे की जरूरत नही।वो तो अपने काम से ही दिख जाता है उसे किसीके पीछे छिप के बैठने की जरूरत नही होती।
पोस्टर में आप देख रहे है की एक गाजर जमीन के अंदर पूरा फैला हुआ है लेकिन बाहर उसके पान कम है।जबकि पास में जमीन के बाहर बहुत पान दिखाई देते है लेकिन जमीन के अंदर फल ही नही है।
दिखावेसे दूर रहे...और दिखावा करनेवाले से बचे...

Actually
ReplyDelete