"सबसे उत्तम कार्य क्या होता है किसी इंसान के दिल को खुश करना,भूखे को खाना देना,
जरूरतमंद की मदद करना,
दुखियारे का दुख हल्का करना,किसी घायल की सेवा करना"
-अब्दुल कलाम
आज 15 अक्टूबर ,हमारे मिसाइल मेन अब्दुल कलाम सर का जन्म दिन।आज वो हमारे बीच नही रहे लेकिन उनकी बातें,उनका कार्य, उनके दिए गए सिद्धांत, उन्होंने की गई नई खोज आज भी याद है,और हमेशा रहेगी।
अब्दुल कलाम साहब का जन्म दिन आज भी सृस्टि संस्था द्वारा 15 अक्टूबर के दिन मनाया जाता है।इस दिन नए आईडिया देने वाले बच्चे और इनोवेटिव टीचर्स को सृस्टि संस्था के द्वारा सन्मानित किया जाता है।ये सही रूप में अब्दुल कलाम सर के जन्म दिन का सेलिब्रेशन है जिनमे बच्चो को सन्मान मिलता है।
पोस्टर में आप देख रहे है की अब्दुल कलाम सर हमे कह रहे है "में हैण्डसम नही हु लेकिन में मेरा हैंड यानी हाथ हमेशा दुशरो की मदद के लिए बढाता हु जिनको मदद की जरूरत हो। सुंदरता फेस में नही दिल मे होती है।"
हमे भी ये बात जान लेनी चाहिए हम सुंदर दिखते हो या ना हो,कोई हमे पसंद करता हो या ना हो,हमारा कार्य हमेशा दुशरो की मदद और देश के विकास के लिए होना चाहिए।
#जय हिंद

Reality of life
ReplyDelete