Saturday, 16 September 2017

Ozone day

ओज़ोन परत के बारे में बहुत कुछ जानने से पहले ये जानना जरूरी है कि ओज़ोन परत पृथ्वी और वपर्यावरणके लिए सुरक्षा कवच है। इस सुरक्षा कवच की बात करना आवश्यक है.  पृथ्वी की सतह से 15 से 35 किलोमीटर ऊंचाई तक Troposphere के ठीक उपर वाला भाग है. ओजोन मण्डल या ओजोन परत में ओजोन गैस की मात्रा अधिक होती है. ओजोन गैस ऑक्सीजन का परिवर्तित रूप है. यह एक तीक्ष्ण गंध वाली हल्के नीले रंग की गैस है.
ओज़ोन परत हमारे लिए बहुतही महत्वपूर्ण है।ओज़ोन स्तर सूर्यकी खतरनाक अल्ट्रावयोलेट किरणों से हमे बचाते है।यदि ओज़ोन परत को नुकसान पहुचता है तो मनुष्यको त्वचा से जुड़ी बीमारीया हो सकती है।
ओज़ोन परतके बिना हम जिंदा नही रह शकते क्योंकि ईन किरणोंसे केसर ,फ़सलोको नुकसान,समुद्री जीवों को नुकसान हो सकता है।ओज़ोन परत अल्ट्रावयोलेट किरणों से हमारी रक्षा करती है।अन्य एक खतरा ध्रुवो की बर्फ पिगलनेका है।इसके अलावा भी बहुत सारे नुकसान है।
ओज़ोन परत के इस महत्वको ध्यानमे रखते हुए पिछले दो दशकसे उसे बचाने के लिए कार्य किये जा रहे है। ओज़ोन परत के संरक्षण हेतु विश्व ओज़ोन दिवस (अंग्रेज़ी:World Ozone Day) या ‘ओज़ोन परत संरक्षण दिवस’ 16 सितम्बर को पूरे विश्व में मनाया जाता है। 23 जनवरी, 1995 को संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO)की आम सभा में पूरे विश्व में इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए 16 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय ओज़ोन दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
आओ हमभी ओज़ोन परत को बचाने के लिए एक कदम उठाए,वायुमंडल को प्रदूषित होने से रोके।प्राकृतिक ऊर्जा का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करे।
#ozone

No comments:

Post a Comment