सवाल के जवाब!
बचपन से हम इसके बारेमे सुनते और समज ते आये हैं!
जानकारी के तोर पे हम ज्यादातर ऐसे सवाल का सामना करते हैं जिसका एक ही जवाब होता हैं!
शिक्षा में एक फोर्मेट ओपन बुक टेस्ट का भी हैं! इस के बारे में फिर कभी चर्चा करेंगे!आज में कुछ ऐसे सवाल करुँगी जिस के जवाब अलग अलग होंगे फिरभी सही होंगे!
ऐसे सवाल को खुल्ले सवाल ख सकते हैं! शिक्षा से जुड़े की लोग खुल्ले सवाल के बारेमे अच्छा रिपोट नही देते!वो अपनी जगह क्यों सही हैं!उनको ही मालूम होगा!मगर इस प्रक्रिया को बदला जाए तो बच्चे रटने से मुक्त हो पाएंगे!अपेक्षित या गाइड को रटने से जानकारी कुछ समय के लिए याद रहती हैं! मगर खुल्ले सवाल हैं तो जानकारी के साथ समज का भी विकास होता हैं!
कक्षा के अनुसार ऐसे सवाल होने चाहिए!शिक्षा के अधिकार की तहत ऐसे सवालों के माध्यम से ज्ञान का सर्जन होने की बात को स्वीकृत किया हैं! सवाल इजी लगते हैं इस लिए कोई ऐसा कहेगा की ऐसे सवाल तो सभीको आते हैं!इस में ज्ञान का सर्जन नहीं होता!बच्चे पीछे रह जायेंगे!और हम फिर से कुछ ऐसा शुरू करते हैं की जिससे बच्चे जवाब तो देते हैं मगर समज पैदा नहीं कर सकते!
आज छोटे बच्चो के लिए कुछ सवाल!
1.आप के घर की दाई और कोन रहता हैं!
२.आप के घरमे सबसे ज्यादा ऊंचाई किसकी हैं?
3.घर से मार्किट जाने में क्या क्या देखने को मिलता हैं ?
4.आप के और आप के दोस्त के घरमे क्या क्या चीजे सामान हैं?
5.आप के घर में ऐसा क्या हैं जो चीज आप के दोस्त के घर में नही हैं?
5 + 3= 8 है वो हमारा रट ने वाला सवाल हैं! मगर 8 केसे मिल सकता हैं?वो समज के निर्माण के लिए हो सकता हैं!आप भी सोचे और इस फल को बढाए!

No comments:
Post a Comment